फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इमरजेंसी वार्ड में बुखार के 352 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में आज भी खुलेगी विशेष ओपीडी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते कुछ दिनों में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कुल 352 मरीजों का इलाज किया गया है। इनमें अधिकतर वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या रही। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम और तेज धूप के कारण वायरल संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष ओपीडी चलाई जा रही है, जो मंगलवार को भी खुली रहेगी। सरकारी अवकाश होने के कारण अस्पताल में जनरल ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही स्वच्छ पानी पीने, हाथ धोने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सभी मरीजों को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें