फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फायरिंग मामले में 96 घंटे बाद भी बदमाशों की पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर कंपनी एमएनआर के कार्यालय पर की थी फायरिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-45 स्थित बिल्डर कंपनी एमएनआर के कार्यालय पर बृहस्पतिवार की रात हुई फायरिंग के मामले में 96 घंटे बाद भी सोमवार की रात तक गुरुग्राम पुलिस के हाथ खाली हैं। कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। सेक्टर-40 थाने की पुलिस सहित अपराध शाखा की टीमें घटनास्थल के आसपास और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमएनआर के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाश किस जगह से आए थे। फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस दीपक नांदल गैंग के गुर्गों की कुंडली खंगालने में लगी है। बता दें कि दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने एमएनआर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-40 के निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी किसी बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में वायरल पोस्ट के साथ ही अन्य बिंदुओं के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें