फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक आए 3,401 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दिसंबर तक करें आवेदन, 60 प्रतिशत से कम अंक पर चलाया जाएगा सुधार कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक 3,401 आवेदन आ चुके हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर तक जारी रहेगी, जबकि लेवल 1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वर्ष 2025-27 के बैच के चयन के लिए आयोजित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों के पिछले परिणाम उम्मीद से कम रहे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए विशेष सुधार कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।




बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। विद्यार्थियों की लेवल-1 के बाद लेवल-2 व लेवल-3 की परीक्षा भी होगी। तीन दिन की ऑफलाइन कोचिंग और तीन दिन की ऑनलाइन कोचिंग का प्रावधान भी रखा गया है ताकि बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुग्राम के चार ब्लॉकों में आए आवेदन



गुरुग्राम 1773



सोहना 805

फर्रुखनगर 435



पदौदी 388


वर्जन

बुनियाद परीक्षा के लिए अभी तक 3401 आवेदन आ चुके हैं। विज्ञान विषय में यह परीक्षा विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में तैयार करती है। - सुरेंद्र लोचब, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें