फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर निगम क्षेत्र की प्रत्येक प्रॉपर्टी का तैयार होगा डिजिटल डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के नक्शा पायटल प्रोजेक्ट के तहत हो रहा सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के तहत भू-मालिकों की सटीक पहचान करने के लिए केंद्र सरकार के नक्शा प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम मानेसर ने निगम क्षेत्र की जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के गांव गढ़ी, हरसरू, भांगरौला और हयातपुर से सर्वे की शुरूआत हो चुकी है। नक्शा प्रोजेक्ट के तहत निगम क्षेत्र की निजी, सरकारी सभी भूमि का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। लैंड सर्वे में जिला राजस्व विभाग का सहयोग भी लिया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत निगम क्षेत्र की पूरी भूमि का सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम गांवों, सेक्टरों, वाणिज्यिक संस्थानों आदि सभी जगह जाकर सर्वे करेंगी। भू-मालिकों से भूमि के दस्तावेज, मालिकों का ब्योरा लिया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य भूमि संबंधी प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना है। आमजन को अपनी संपत्ति की सटीक जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी। सर्वे पूरा होने पर संपत्ति विवादों, अवैध कब्जों पर रोक और भूमि स्वामित्व की पहचान आसानी से हो सकेगी। ड्रोन और अन्य तकनीकी साधनों से जमीन का सर्वे किया जा रहा है। डिजिटल नक्शे बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रॉपर्टी धारकों को प्रॉपर्टी कार्ड भी दिए जाएंगे। नगर निगम की ओर से सर्वे के काम के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। टीमें गांवों में जाकर सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में तीन जिले शामिल
मानेसर नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहरी क्षेत्रों में भूमि के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जा रहा है। हरियाणा में मानेसर, पंचकूला नगर निगम और नारनौल नगर परिषद से शुरुआत की गई है। योजना का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। शहरी भूमि प्रबंधन से जनता में विश्वास बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। आयुक्त ने निगम क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि निगम की ओर से सर्वे टीम गठित की गई है, उनका सहयोग करें। जमीन, मकान, प्लॉट आदि से संबंधित जरूरी दस्तावेज सर्वे टीम के मांगने पर दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें