फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए 3334 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक, अब अवकाश के दिन भी कोरोना टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को टीकाकरण के लिए चले अभियान के तहत रविवार को 3334 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए टीकाकरण की रफ्तार अब काफी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को 45 साल से ऊपर के 3172 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 1420 लोगों को पहली व 351 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 680 लोगों को पहली डोज व 721 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। रविवार को जिले में 131 स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 24 को पहली डोज व 7 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर रविवार को किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को टीका नहीं लगाया गया।
60 जगहों पर हुआ टीकाकरण
रविवार को 31 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 24 को पहली डोज व 7 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को टीका नहीं लगा। रविवार को जिले में कुल 60 जगहों पर टीकाकरण किया गया। इसमें से 1907 को शासकीय टीकाकरण केंद्रों व 1427 को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें