गुरुग्राम। जिले में मंगलवार को 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 76 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर लौट गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 180376 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें से178878 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 856 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 642 एक्टिव केस हैं, जिसमें 587 लोग होम आइसोलेशन में हैं और 55 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
मंगलवार को 16101 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। 15148 लोगों ने पहली व 953 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसमें 1665 ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 14436 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को 18 से 44 वर्ष के बीच की आयु के 13487 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिसमें 13289 लोगों ने पहली डोज और 198 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
वहीं 45 वर्ष व इससे अधिक आयु के 2296 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिनमें 1618 लोगों को पहली डोज एवं 678 लोगों को दूसरी डोज लगाई। वहीं 95 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन का टीका लगवाया। जिनमें से 65 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज एवं 30 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। 223 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिसमें 176 को पहली डोज एवं 47 वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। गुरुग्राम जिले में मंगलवार तक 7 लाख 82 हजार 364 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैै।