फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 नए संक्रमित मिले, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। इसी के साथ रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या भी अब कम हो रही है। रविवार को 275 नए मरीज आए जबकि 228 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं 2 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54605 हो गया है। इसमें से 52024 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2250 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

उपचाराधीन कुल मरीजों में से 2046 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 204 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले करीब 20 दिन में ही कोरोना के मामले में जिले की सूरत ही बदल गई है। तीन सप्ताह पहले तक जिले में 5 हजार से भी ज्यादा सक्रिय मरीज थे जबकि अस्पतालों में भी 400 से ज्यादा संक्रमितों का इलाज चल रहा था। इस समय जिला कोविड अस्पताल में 16 मरीज भर्ती हैं जबकि 180 मरीजों का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं 8 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। एक माह के दौरान जिले में रिकॉर्ड संख्या में कोविड जांच की गई हैं। रविवार को भी 3739 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 3506 लोगों की आरटी-पीसीआर व 233 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिले में कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 587709 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 331 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें