गुरुग्राम। गांव इस्लामपुर निवासी प्रापर्टी कारोबारी धर्मबीर ठाकरान पर शनिवार रात सेक्टर-50 इलाके में सुशांतलोक निवासी जतिन नामक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद आरोपी धर्मबीर की कार लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक प्रापर्टी कारोबारी से आरोपी जतिन ने पैसे ले रखे हैं। पैसों की अदायगी के लिए उसने धर्मबीर को सेक्टर-50 कंट्रीयार्ड नरवाना में बुलाया था। कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान ही आरोपी ने धर्मबीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फिर उसकी कार लेकर फरार हो गया। ब्यूरो