फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेहरामपुर एसटीपी के 27 एमएलडी शोधित पानी का होगा दोबारा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोंडसी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, गैरतपुर बास और टिकली में हरियाली विकसित करने व तालाब भरने में होगा इस्तेमाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में सीवर शोधित पानी के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसके तहत बेहरामपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाले करीब 27 एमएलडी शोधित पानी का इस्तेमाल भोंडसी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी), गैरतपुर बास, टिकली क्षेत्र में हरियाली विकसित, बागवानी कार्यों और तालाबों को भरने के लिए किया जाएगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के अनुसार, सीवर शोधित पानी के अधिकतम उपयोग की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। इससे गैर-पेयजल जरूरतों के लिए ताजे पानी पर निर्भरता कम होगी। उपलब्ध पेयजल का इस्तेमाल अधिक जरूरी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। शोधित पानी के उपयोग से शहर और आसपास के क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ जलाशयों के पुनर्जीवन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए ने बेहरामपुर एसटीपी से गैरतपुर बास तक पाइपलाइन बिछाई है। इसके माध्यम से रास्ते में पड़ने वाले और गांव में स्थित 11 तालाबों को शोधित पानी से भरा जाएगा। इस व्यवस्था से करीब चार एमएलडी शोधित पानी का उपयोग होने की उम्मीद है। जीएमडीए का मानना है कि गुरुग्राम में बढ़ते शहरीकरण और पानी की मांग के बीच शोधित पानी का दोबारा इस्तेमाल जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें