फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी में की गईं प्लाटों की 250 गैरकानूनी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के गांव टिकरी में अवैध कालोनी में जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रुप से करीब 250 प्लाटों की रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा वरिष्ठ जिला नगर योजनाकार की जांच में हुआ है। अवैध रजिस्ट्री को लेकर अधिकारी ने मुख्यालय को पत्र लिख दिया है जबकि नगर निगम की ओर से अवैध रजिस्ट्री को लेकर जिला उपायुक्त को भी पत्र लिखा गया है। हालांकि जिला उपायुक्त की ओर से अभी तक इन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव टिकरी में करीब 13 एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध कालोनी पिछले तीन वर्षों से काटी जा रही हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम की ओर से यहां कोई बार निर्माणाधीन भवनों में तोड़फोड़ भी गई थी। कालोनी में डीलर ने जिला राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलीभगत कर करीब 250 रजिस्ट्री अवैध रुप से करवा दी। जिसके बाद यह मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया।
नगर योजनाकार विभाग के निदेशक ने इनकी जांच करने के निर्देश वरिष्ट नगर योजनाकार अधिकारी सुधीर चौहान को दिए। जांच में सामने आया कि स्थानीय पटवारी, तहसीलदार व उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से करीब 250 रजिस्ट्री अवैध कालोनी के प्लाटों की गईं। इस संदर्भ में रिपोर्ट मुख्यालय निदेशक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव टीकरी की अवैध कालोनी में करीब 250 अवैध रजिस्ट्री नियमों को ताक पर रखकर की गई हैं। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर यह कालोनी काटी जा रही है।
-सुधीर चौहान, वरिष्ठ नगर योजनाकर, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें