फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोफा साफ करने का झांसा दे खाते से साफ किए 2.41 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने गूगल पर सर्च किया था कंपनी का नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। कंपनी के माध्यम से सोफे की सफाई कराने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जालसाजों ने युवक से 2.41 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-85 निवासी अभिषेक प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने घर में सोफे की सफाई कराने के लिए गूगल पर अर्बन कंपनी का नंबर सर्च किया। कॉल करने पर अभिषेक को बताया गया कि आप घर पर बुलाकर सोफा साफ कराना चाहते हैं तो पहले 49 रुपये रिक्वेस्ट चार्ज ऑनलाइन जमा कराना होगा। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले ने वीडियो कॉल की और कंपनी की पॉलिसी के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट करने के बारे में बताते हुए मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही अभिषेक ने 49 रुपये की पेमेंट करने के लिए पिन कोड डाला तो जालसाज ने खाते में बैलेंस देख लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज मिला। जब अभिषेक ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क करके रुपये कटने के बारे में पूछा तो रिफंड करने की बात कहकर अगले दिन कॉल करने के लिए बोला। इसके बाद जालसाज ने दोबारा वीडियो कॉल करके नेट बैंकिंग के बारे में बताया और 95,680 रुपये व 50 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। इसके बाद जालसाज ने उसका फोन नहीं उठाया। इसके बाद अभिषेक प्रकाश को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें