फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 23 आरोपियों ने देशभर में की 65.65 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए 23 आरोपियों से देशभर में 65.65 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। देशभर से आरोपियों के खिलाफ 15 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हुई हैं। साइबर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
साइबर अपराध दक्षिण टीम ने आरोपी अभिषेक, अनुराग, प्रज्वल सिंह, विश्वास, शिवम, अंकित और गौरव को गिरफ्तार किया था। साइबर अपराध पश्चिम टीम ने आरोपी अंकित, मोहम्मद अली हुसैन, श्रवण, आशीष पानेरू, आरोपी मोहम्मद सैफ, शिवानी, विजय क्यात, सचिन, करण, मोहम्मद कासिफ, साइबर अपराध मानेसर टीम ने आरोपी शाहिद असलम, नौशाद असलम, जाविर हुसैन, राहुल, महेंद्र और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से बरामद हुए 17 मोबाइल व 14 सिम कार्ड को इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर में जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपियों ने 65.65 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपियों के खिलाफ 506 मामले दर्ज हैं। इसमें से 33 मामले हरियाणा में दर्ज हुए।
इसमें से छह मामले साइबर अपराध पश्चिम में, थाना साइबर अपराध मानेसर में दो, थाना साइबर अपराध दक्षिण में तीन मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर सेक्सटॉर्शन, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से पुलिस को 98 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें