फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नमो भारत के लिए 22.64 एकड़ सरकारी और 7.74 एकड़ निजी जमीन की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआरटीसी जमीन के लिए संबंधित विभागों की ले रहा मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम नमो भारत कॉरिडोर परियोजना गुरुग्राम में जमीन संबंधी अड़चनों को दूर करने में जुट गया है। परियोजना के तहत गुरुग्राम में कुल 22.64 एकड़ सरकारी और 7.74 एकड़ निजी जमीन की जरूरत होगी।
दिल्ली नगर निगम टोल प्लाजा के पास 2.99 हेक्टेयर भूमि अस्थायी कास्टिंग यार्ड के लिए मांगी गई है। वहीं, सेक्टर-17, 30 और 31 में स्थित दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी स्टेशन कॉरिडोर निर्माण में आ रहे हैं। एनसीआरटीसी ने एचएसवीपी को पत्र लिखकर पंप स्थलों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक पर प्रस्तावित इंटरचेंज स्टेशन इस परियोजना का प्रमुख केंद्र होगा। यहां प्रवेश-निकास द्वार के लिए सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप की करीब 967 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। इसके अलावा सेक्टर-30 में 348 वर्ग मीटर और सेक्टर-31 में 531 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता बताई गई है। कॉरिडोर के तहत साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर और बिलासपुर चौक समेत कई स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं। यहां पर एचएसवीपी समेत अन्य विभागों से जमीन को लेकर कार्रवाई चल रही है। नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम-बावल तक प्रस्तावित है। योजना के अनुसार सिही गांव में डिपो प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफ्को चौक व गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर बनेंगी बहुमंजिला पार्किंग
शहर में मेट्रो स्टेशनों के आसपास बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के लिए भी पहल की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इफ्को चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में डीएमआरसी ने एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें