गुरुग्राम। शंकर चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के छतरपुर निवासी सैमसन सैमुअल के रूप में हुई है। मृतक की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सैमसन उद्योग विहार क्षेत्र में एक होटल में काम करते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह शंकर चौक के पास सड़क से दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मजलिस खान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद