फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 3138 शिकायतों में से 2086 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने समाधान प्रकोष्ठ के तहत प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला नूंह से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने भाग लेकर जिले में आयोजित समाधान शिविरों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन




अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2086 शिकायतों का सफल समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में 207 शिकायतें लंबित और पुनः खोली गई श्रेणी में दर्ज हैं। वर्षवार लंबित मामलों में 2024 की 10, वर्ष 2025 की 153 और वर्ष 2026 की 44 शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा 845 शिकायतें अस्वीकृत की गई हैं। जिले का कुल लंबित प्रतिशत 7 प्रतिशत दर्ज किया गया है। प्रधान सचिव डी. सुरेश ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें