फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीते पांच वर्षों में 2025 में मलेरिया के सबसे अधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस
विज्ञापन

2030 तक मलेरिया को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है, वहीं मच्छरों से बचाव के लिए विभिन्न अभियान भी चलाए जाते हैं।
इसके बावजूद वर्ष 2025 में मलेरिया के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जिले में अब तक आठ लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2019 में 15 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 2030 तक मलेरिया को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से लगातार सर्वे, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चलाकर स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है मलेरिया
डेंगू और मलेरिया के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, खासकर बरसात के मौसम में। मलेरिया के लक्षण मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने के 6 से 8 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसमें ठंड लगना, तेज बुखार आना और बाद में पसीना आना प्रमुख संकेत हैं। इसके अलावा थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, बेहोशी, एनीमिया और त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वर्ष मलेरिया के मामले
2019 15
2020 4
2021 2
2022 0
2023 0
2024 3
2025 8
-
वर्जन
मलेरिया की रोकथाम के लिए हर वर्ष विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। वर्ष 2030 तक मलेरिया को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें