फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक हजार एकड़ पहाड़ी क्षेत्र को वन विभाग करेगा हरा-भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान निकोबार प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 साल में पूरा होगा कार्य
विज्ञापन

परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे

ललित जिंदल
सोहना। सोहना में अरावली पहाड़ी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग बड़ी योजना पर काम करेगा। केंद्र सरकार की पहल पर अंडमान-निकोबार प्रोजेक्ट के तहत इस क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे अगले 10 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
योजना के तहत पहाड़ी भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी। इससे पर्यावरण सुधार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हरित वातावरण का लाभ मिलेगा। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को पंचकूला भेज दिया गया है। योजना पूरी होने पर पहाड़ी भूमि की स्थिति में सुधार होगा, जिसका लंबे समय से दुरुपयोग हो रहा था। पौधारोपण के बाद क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन बेहतर होगा। इससे स्थानीय जैव विविधता को भी लाभ मिलेगा। अनुमान है कि क्षेत्र में फिर से प्राकृतिक सौंदर्य लौटेगा और जंगल में मंगल जैसी स्थिति बनेगी।
विज्ञापन


क्या है योजना

केंद्र सरकार की पहल पर अंडमान-निकोबार प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ी क्षेत्र को हरा-भरा करने की योजना है। करीब 1000 एकड़ भूमि पर कार्य होगा। सबसे पहले क्षेत्र में दीवार बनाई जाएगी ताकि पशु और जंगली जानवर अंदर न आ सकें। इसके बाद कांबली और कीकर के पेड़ हटाए जाएंगे। फिर बीजारोपण व पौधारोपण कर हरियाली विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
अंडमान निकोबार योजना केंद्र सरकार की है, जिसे करीब 10 वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसके तहत पहाड़ी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का कार्य किया जाएगा। योजना का प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को पंचकूला भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। -संजय यादव, वन विभाग-रेंज अधिकारी, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें