फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारुहेड़ा में बनेगा रैपिड रेल का सबसे बड़ा डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार--
विज्ञापन


धारुहेड़ा में बनेगा रैपिड रेल का सबसे बड़ा डिपो
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर से तैयार की गई योजना
रैपिड रेल के साथ गुरुग्राम देश का पहला शहर जहां रेल, मेट्रो, रैपिड मेट्रो और रैपिड रेल की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर तक बनाए जा रहे रैपिड रेल कॉरिडोर में धारुहेड़ा में सबसे बड़ा रेल डिपो बनाया जाएगा। एनसीआरटीसी की ओर से सराय काले खां और मानेसर में दो स्टेब्लिंग डिपो के निर्माण के प्रस्ताव के बाद धारुहेड़ा में रेल डिपो प्रस्तावित किया गया है। जिसके अधीनस्थ इन दोनों स्टेब्लिंग डिपो को रखा जाएगा। एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक, आरआरटीएस की डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद डिपो को लेकर भी योजना बननी शुरू हो गई है।
दिल्ली-अलवर तक बनाए जा रहे रैपिड रेल कॉरिडोर में गुरुग्राम का बड़ा हिस्सा आएगा। आईजीआई एयरपोर्ट (एरोसिटी) गुरुग्राम की कनेक्टिविटी बढ़ने से यातायात सुगमता के लिए यह कॉरिडोर शहर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रैपिड रेल की शुरुआत के बाद गुरुग्राम देश का इकलौता शहर होगा, जहां चार प्रमुख परिवहन साधन (मेट्रो, रैपिड मेट्रो, भारतीय रेल और रैपिड रेल) की कनेक्टिविटी मिलेगी। एनसीआरटीसी सीपीआरओ के मुताबिक डिपो को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ तकनीकी तौर पर दक्ष बनाने की योजना है। इसके लिए योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तीन फेज में होगा निर्माण
एनसीआरटीसी के मुख्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुधीर कुमार शर्मा के मुताबिक सराय काले खां (दिल्ली) से अलवर तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को तीन फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में सराय काले खां से एसएनबी तक निर्माण कार्य होगा। जिसमें 11 स्टेशन एलिवेटेड और पांच अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे। दूसरे फेज में एसएनबी से सोतनाला तक चार स्टेशन एलिवेटेड बनेंगे। तीसरे फेज में खैरताल और अलवर एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन


यह होगा रूट
आरआरटीएस में दिल्ली-हरियाणा से राजस्थान तक 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। दिल्ली सराय काले खां, जोर बाग, मुनिरका, एरोसिटी के बाद गुरुग्राम में उद्योग विहार, सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक होगा। इसके आगे, धारुहेड़ा, एमबीआईआर, रेवाड़ी, बावल, एसएनबी, शाहजहांपुर, नीमराणा, बहरोड़, सोतनाला, खैरताल और अलवर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें