फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले बिलासपुर थाना क्षेत्र से किया था अपहरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। चार साल पहले बिलासपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी अम्मू पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत ने दिया है। नाबालिग के परिजन की शिकायत पर छह मई 2021 को बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को ढूंढ़ा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अम्मू उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। अपने साथ ले जाने के बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं को भी जोड़ा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने दोषी अम्मू उर्फ अमनदीप को 20 साल की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें