फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इन्फ्लुएंजा के 2 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पहला एच-3 एन-2 जबकि दूसरा टाइप- बी का
विज्ञापन


शुक्रवार को 4 साल का बच्चा मिला था एच-3 एन-2 पॉजिटिव

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । 4 साल के बच्चे को एच-3 एन-2 से संक्रमित पाए जाने के बाद अब जिले में इन्फ्लुएंजा मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान 2 मरीज मिलने का दावा किया है। विभाग ने शहर के लोगों अपील की है कि वे पूर्व की तरह कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं।

ज्ञात हो हाल के दिनों में एच-3 एन-2 के संक्रमण से अकेले हरियाणा में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आकर लोगों की जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को पाए गए दोनों ही मरीज गुरुग्राम के निवासी है। एक एच-3 एन-2 से संक्रमित पाया गया है जबकि दूसरा इन्फ्लुएंजा टाइप- बी से संक्रमित है। एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था उसे अस्पताल से अब छुट्टी दे दी गई है। जबकि अन्य होम आइसोलेशन में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। बता दें कि बीते दिनों संक्रमण की अफवाह के बाद 136 संदिग्ध मरीजों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 4 साल का एक बच्चा पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन


नियमों का पालन जरूरी

मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोविड काल के नियमों का पालन करने निर्देश दिया हैं। केन्द्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव द्वारा जारी निर्देशों के बाद तैयारियां व उपाय किए गए हैं। शहर से अब तक कुल 136 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


परिजनों के सेंपल लिए जाएंगे
अधिकारियों की माने तो पाए गए मरीजों के सभी परिजनों के सेंपल लिए जाएंगे ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य कोई सदस्य भी संक्रमित है या नहीं। अगर अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए जाते हैं तो उनको विभाग की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें