फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होमगार्ड की नौकरी के नाम पर 2 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी ने नहीं की कार्रवाई तो एसपी के दरबार पहुंची पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। होमगार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 2 लाख 5 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक की रिश्तेदार नूंह देवला निवासी सायदा द्वारा ने इस संबंध में 28 अप्रैल को नगीना थाना में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने 5 मई को डीएसपी फिरोजपुर झिरका को शिकायत दी, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे परेशान होकर पीड़िता सोमवार को नूंह एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता का कहना है कि उसके पास आरोपी की वीडियो क्लिप भी है, लेकिन फिर भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एसपी ऑफिस की शिकायत ब्रांच ने इस मामले को एसएचओ नगीना को भेजा है।
सायदा ने बताया कि उसका भाई जावेद मीट फैक्टरी मोहम्मदपुर में काम करता है। वहां काम करने वाले लियाकत से उसके भाई जावेद की अच्छी पहचान हो गई। जावेद ने जब लियाकत से नौकरी की चर्चा की तो उसने जान-पहचान बताकर होमगार्ड की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने 2 लाख रुपये लियाकत को दे दिए। उसके कुछ दिन बाद किराये व खर्चे के नाम पर वह 5 हजार रुपये और ले गया। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगवाई और न ही पैसे वापस कर रहा है। पैसे मांगने पर लियाकत गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

इस बारे में 28 अप्रैल को उन्होंने नगीना थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मई को उन्होंने डीएसपी फिरोजपुर झिरका से भी शिकायत की। जिसके बाद सोमवार को वह एसपी ऑफिस नूंह अपनी शिकायत लेकर पहुंची, जहां शिकायत ब्रांच ने उसकी शिकायत को लेकर उसे रिसीविंग दी है, जिसमें शिकायत को नगीना थाना प्रभारी को भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में नगीना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पैसे के लेनदेन का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें