फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमसीजी की एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही खाते से कटे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हैक हो गया पीड़ित का फोन, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर आई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ गुरुग्राम (एमसीजी) की एपीके फाइल को इंस्टॉल करते ही एक युवक के खाते से दो लाख रुपये कट गए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी उमेश मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई को उसके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दिवेश जोशी के नाम से एमसीजी की एपीके फाइल आई थी। उमेश ने इस फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके केनरा बैंक के खाते से दो लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने इस बारे में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित उमेश मित्तल ने पुलिस को खाते से कटी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें