फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रुपयों के लेनदेन में झगड़ा होने पर दुकान पर की थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को नामजद कर दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में खांडसा में रविवार की रात दुकान पर हुई फायरिंग में एक युवक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकानदार सुनील कुमार के बेटे का उसके दोस्त के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है।
खांडसा में जिओ मार्ट डिजिटल के नाम से एक दुकान है। इस दुकान में मोबाइल, फ्रिज, एलईडी सहित अन्य सामान मिलता है। रविवार की रात आठ बजे के बाद सुनील कुमार अपनी दुकान पर बैठा था तो चार युवक वहां पहुंचे और दुकान पर दो फायर करके भाग गए। गनीमत यह रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। दुकान पर गोलियां चलने की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया। एक गोली दुकान के शटर में लगी थी जबकि दूसरी गोली का निशान पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच व पूछताछ में पता चला चला कि दुकानदार सुनील कुमार के बेटे का उसके दोस्त के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश में दुकान पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 थाने के निरीक्षक साहिद अहमद ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर सार्थक को नामजद करके एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें