फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत लेन में चलने वाले 194 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने गलत लेन में चलने वाले वाहनों के अब ड्रोन से चालान करने शुरू कर दिए हैं। यातायात पुलिस की तरफ से लगातार दूसरे दिन 194 वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर 1.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी वाहन गलत लेन में चलते हैं। ऐसे में अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। रात के समय में स्थिति और खराब हो जाती है। बड़े वाहन चालक हाईवे की तीनों लेन पर वाहन चलाना शुरू कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति के साथ ही हादसे होने के आशंका बनी रहती है। बड़े वाहनों के गलत लेन में आने से अन्य वाहन चालकों को ओवरटेक करने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक से लेन बदलना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें