गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने दबिश देकर सेक्टर-45 की मार्केट स्थित एक दुकान से प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट पकड़ी है। प्रतिबंधित सिगरेट बरामद होने पर दुकानदार के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि ग्रीनवुड प्लाजा मार्केट सेक्टर-45 स्थित प्रिंस पान भंडार में प्रतिबंधित विदेशी और ई-सिगरेट बेची जा रही हैं। टीम ने दुकान पर दबिश दी तो वहां से 14 पीस प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 40 पीस विदेशी सिगरेट मिलीं। टीम ने जब दुकानदार से ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने की अनुमति मांगी तो वह पेश नहीं कर पाया। दुकानदार की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी श्याम बाबू कुमार के रूप में हुई, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के कन्हई गांव में रहता है। ब्यूरो