फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन 184430 बच्चों ने पी पोलियोरोधी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन रविवार को 1 लाख 84430 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने शून्य से 5 साल के 3 लाख 59648 नौनिहालों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 1266 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही, 5184 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह ही जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां एक बच्ची को पोलियोरोधी दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने संबंधित विभागों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने स्तर पर माइक्रो प्लानिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 5 साल तक के बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को पल्स पोलियो बूथों पर ले जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाने का आह्वान किया है।
अभियान के पहले दिन पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई और पहले ही दिन लक्ष्य के मुताबिक 51 फीसदी बच्चों को खुराक पिला दी गई। अब सोमवार को घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं, मंगलवार को शेष बचे बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए काम किया जाएगा। एक समय पर बूथ में केवल 5 व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी गई थी। पल्स पोलियो अभियान के लिए लिए जिले में 112 मोबाइल टीमें, 441 हाईरिस्क एरिया की पहचान, 29 ट्रांजिट टीमें, 240 सुुपरवाईजर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें