फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतर सेंटर योग में 18 खिलाड़ियों का पदक पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेडिशनल इवेंट के विजेता और उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला खेल विभाग ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय अंतर सेंटर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में हिस्सा लिया। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 18 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए किया गया।

बालक वर्ग के 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में पीयूष ने पहला, यश ने दूसरा और कृष्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में दक्ष प्रथम, राजीव द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में जीतू ने पहला, दीपक ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग के 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग में रानिया राय प्रथम, अनुष्का द्वितीय और काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में संजना ने पहला, मिष्टी ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में भूमि प्रथम, मुस्कान द्वितीय और मुस्कान यादव तृतीय रहीं। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली और योग सहायक अजीत सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें