गुरुग्राम। पितृपक्ष में शहर के विभिन्न स्थलों पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन किए जा रहे हैं। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी में सोमवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत हुई। भजन कीर्तन करती इस कलश यात्रा में सोसाइटी की कई महिलाएं शामिल हुईं। सोसाइटी स्थित सिग्नेचर एवेन्यु में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास श्री धाम वृंदावन से आए विष्णु दत्त त्रिवेदी हैं। पहले दिन की कथा में श्रीमद्भागवत के महत्व और गोकर्ण की कथा सुनाई। वहीं, सेक्टर-4 स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास मनमोहन ब्रजवासी ने श्रीमद्भागवत का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत कथा को कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है। संवाद