फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईपीओ में इंवेस्ट कराने के नाम पर 16.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर युवक से रुपये कराए निवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाजों ने अच्छे मुनाफे का प्रलोभन देकर आईपीओ में इंवेस्ट कराने के नाम पर युवक से 16.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। तीन बार में युवक ने यह राशि जालसाजों को भेजी थी। जबकि जालसाज 22 लाख रुपये निवेश करने के लिए युवक को कह रहे थे, लेकिन युवक को समय रहते उसके साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हो गया और उसने रुपये निवेश नहीं किए। पीड़ित युवक की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
गुरुग्राम के सेक्टर-4 में किराये पर रहने वाले अंकुर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती तीन जुलाई को उसके व्हॉट्सएप पर नारायण जिंदल नामक व्यक्ति ने संपर्क किया। उक्त व्यक्ति ने व्हॉट्सएप स्टेटस में खुद को कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड का सीईओ दिखाया हुआ था। नारायण जिंदल ने अंकुर शर्मा को स्टॉक आईपीओ के माध्यम से बेहतर रिटर्न पाने के लिए कोटक सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा लॉन्च किए गए वीआईपी ट्रेडिंग एप से जुड़ने के लिए एक नंबर पर कॉल करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 20 अगस्त केएसएल एडवाइजरी नामक अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। वहीं, 25 अगस्त को कस्टमर केयर मैनेजर ने उसके मोबाइल व व्हाट्सएप पर संपर्क किया था और शामिल होने के लिए कोटक प्रो एप लिंक साझा किया। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि किस तरह से जुड़ना है और कैसे व्यापार करना है। अंकुर शर्मा ने व्हाट्सएप पर शेयर किए गए लिंक के माध्यम से खुद को पंजीकृत कर लिया। इस एप के माध्यम से उसने 27 अगस्त को पहले सदस्यता राशि के रूप में 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद अंकुर शर्मा से बॉस पैकेजिंग सॉल्यूशन लिमिटेड के आईपीओ के आवंटन के लिए दो सितंबर को 6.70 लाख रुपये का भुगतान कराया। उन्होंने नेचरविंग्स होल्डिंग्स लिमिटेड के आईपीओ के लिए छह सितंबर को मिक्स मसाला सेंटर नाम के अकाउंट में भी 8.30 लाख रुपये का भुगतान कराया।
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों ने अंकुर शर्मा से बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के आईपीओ के आवंटन के लिए सदस्यता राशि के रूप में 22 लाख का भुगतान करने के लिए कहा गया। जब अंकुर ने भुगतान करने से मना कर दिया तो उससे कहा गया कि वे उसे अपने पास से 12 लाख रुपये उधार दे देंगे, बाकी रुपयों की व्यवस्था वह खुद कर दे। अंकुर शर्मा की समझ में आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। पीड़ित अंकुर शर्मा ने की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें