गुरुग्राम। सेक्टर-40 स्थित एमडीयू सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड अलाइड सेंटर में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पीएचडी कोर्स में दाखिले लेने के इच्छुक अभ्यार्थी अब 2 दिसबंर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से दाखिले और साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया जाएगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://mdu.ac.in/default.aspx पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि कॉलेज में दो विषयों में पीएचडी मौजूद है। इसमें पीएचडी इन मैनेजमेंट और पीएचडी इन लॉ शामिल है। संवाद