फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रक्तदान करके 163 महादानियों ने कायम की इंसानियत की मिसाल

Wed, 14 Jun 2023 10:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान करके 163 महादानियों ने कायम की इंसानियत की मिसाल
विज्ञापन

- विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केआर मंगलम विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
- अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति को रक्तदान करके समाज में इंसानियत की मिसाल कायम करना चाहिए। आपके द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचाता है। बुधवार को एडीसी हितेश कुमार मीणा ने यह बात सोहना स्थित केआर मंगलम विश्वविद्यालय कैंपस में कही। वह अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खून की कमी से जिनकी जान जाती है संस्था उनका डाटा भी संस्था एकत्रित करें, ताकि वार्षिक रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों को खोजा जा सके। इस दौरान रेडक्राॅस संस्था के प्रदेश महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष सुषमा शर्मा भी मौजूद रहे। विवि कैंपस में आयोजित शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

उधर, कैनविन फाउंडेशन और रेडक्रॉस के सहयोग से आरोग्य धाम में आयोजित रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल मौजूद रहे। रेडक्रॉस संस्था के सचिव विकास कुमार ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में रक्त का संचार होता है। इन दोनों शिविर में 163 लोगों को रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। विवि के वाइस चांसलर सीएस दुबे ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कविता सरकार ने किया। शिविर को सफल बनाने में कोमल यादव, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. नीरज कुमारी, अतुल कुमार पराशर, कुणाल मंगला, श्यामा राजपूत, रजनी कटारिया, रोहिताश शर्मा, मंजू शर्मा, सुषमा, विनीता पीटर, आशीष कौशिक, सरोज, कमला की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें