फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ पर गाड़ी चढ़ाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
विज्ञापन

एसपीओ पर गाड़ी चढ़ाकर 200 मीटर तक घसीटने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिद्धेश्वर चौक पर एसपीओ पर गाड़ी चढ़ाकर 200 मीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि गाड़ी से मिले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर छापेमारी की जा रही है। रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी की मंगलवार को छुट्टी होने के कारण आरोपी का पता सत्यापित नहीं हो पाया है। बुधवार को आरोपी का पता सत्यापित करवाने के बाद दोबारा से छापेमारी कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार दोपहर को एसपीओ प्रशांत सिद्धेश्वर चौक तैनात थे। दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर एक स्विफ्ट गाड़ी पुराना रेलवे रोड की तरफ से ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आई और भूतेश्वर मंदिर चौक की तरफ जाने लगी। जिसे एसपीओ प्रशांत ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने एसपीओ को टक्कर मार दी। इसमें एसपीओ गाड़ी के बोनट पर जा गिरा जिसे लेकर आरोपी करीब 200 मीटर दूर तक भाग गया। बौखलाहट में आरोपी ने गाड़ी रोक दी और मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें