फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 15 नई खून जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया
विज्ञापन


कुछ टेस्ट के लिए सिर्फ 50 रुपये से 250 रुपये तक की नाममात्र की फीस

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने 15 नई खून जांच (ब्लड टेस्ट) शुरू की हैं। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से अब अस्पताल में उपलब्ध ब्लड टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर लगभग 111 हो गई है। इससे मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।



अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शुरू किए गए 15 नए टेस्ट में से कुछ टेस्ट मरीजों के लिए पूरी तरह से निशुल्क रखे गए हैं। वहीं, अन्य टेस्ट के लिए सिर्फ 50 रुपये से 250 रुपये तक की नाममात्र की फीस निर्धारित की गई है, जो निजी लैब की तुलना में काफी कम है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण जांच सेवाओं को मजबूत करेगा।
विज्ञापन




अस्पताल के डॉक्टरों और तकनीशियनों ने बताया कि नई जांच मशीनों और उन्नत तकनीक के जुड़ने से रिपोर्ट पहले से अधिक सटीक और समय पर उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आने वाले समय में और भी सुविधाएं जोड़ने की दिशा में काम जारी रहेगा। विटामिन 1 व बी12, सीए125, बीटा एचसीजी, विटामिन 1 व डी, जीजीटी जैसी तमाम जांच की कीमत 50 रुपये से लेकर 250 रुपये तक रखी गई है।
विज्ञापन



अस्पताल में टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके। वर्तमान में अस्पताल में 111 जांचें उपलब्ध हैं और छह टेस्ट सब्सिडी पर किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किफायती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
- डाॅ नीना, पीएमओ (अस्थायी इंचार्ज)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें