फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोशल मीडिया पर विज्ञापन डाल ठगने वाले 15 जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल बुकिंग व बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं देने और मुगलकालीन सोने की अशर्फियां बेचने का देते थे झांसा
विज्ञापन


कब्जे से 250 नकली सोने की अशर्फियां, 1 नकली सोने की ईंट, 20 मोबाइल व 29 फर्जी सिम बरामद


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सोशल मीडिया पर होटल बुकिंग व बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं देने और मुगलकालीन सोने की अशर्फियां बेचने का विज्ञापन डालकर ठगी करने का खुलासा हुआ है। इस तरह से ठगी करने के मामले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 15 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ 12 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इनके पास से 20 मोबाइल, 29 फर्जी सिमकार्ड के अतिरिक्त 250 नकली मुगलकालीन सोने की अशर्फियां एवं 1 नकली सोने की ईंट बरामद की गई है।
नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार और बुधवार को विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। इन सभी को क्षेत्र के गांव पल्ला, सौंख, नई व नूंह होडल रोड मुंबई-वडोदरा एक्प्रेसवे के नीचे रोड आदि ठिकानों से दबोचा गया। मुख्य रूप से सभी नकली पहचान से सोशल मीडिया पर होटल बुकिंग व बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं देने और मुगलकालीन सोने की अशर्फियां बेचने का विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा यह फर्जी सिम व मोबाइल के प्रयोग से लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सेक्सटॉरशन भी करते थे। आरोपियों से पुछताछ पर यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान पुत्र हमीद निवासी गुलपाड़ा उपरोक्त साइबर अपराधियों को अपराध में प्रयोग करने के लिए उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की फर्जी सिम व फर्जी मोबाईल उपलब्ध करवाता था। जिला पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने पुलिस की ओर से आम जनता को सतर्क रहने और इस तरह के झांसे में न आने की सलाह दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आरोपी हुए गिरफ्तार




आरोपियों की पहचान गफ्फार निवासी बदरपुर थाना नगीना, इरशाद निवासी नई थाना बिछौर, असलम निवासी घाटा शमशाबाद थाना फिरोजपुर झिरका, शाबिर निवासी बावला थाना सदर तावडू, मौहम्मद कैफ निवासी पाठखोरी थाना फिरोजपुर झिरका, अजाज निवासी चौकी बांगर नंगला उटाव जिला मथुरा, शाहरुख निवासी सुनारी थाना सदर तावडू, सोहिल निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका, राशिद निवासी पचानका थाना हथीन जिला पलवल, शोयब निवास बिसरु थाना बिछौर, अरमान निवासी गुलपाड़ा थाना सिकरी जिला भरतपुर (राजस्थान), अनिस निवासी नहैदा थाना बिछौर एवं मुनफेद निवासी सुनहैडा थाना बिछौर के रुप में हुई।




फ़ोटो। पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें