फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से 15 की मौत, 1161 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब कम हो रहा है लेकिन मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हुई जबकि 1161 नए मरीज मिले। वहीं, 3002 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 76 हजार 99 पर पहुंच गया है, जिसमें से 1 लाख 57 हजार 283 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी के लिए सरकार की तरफ से किए गए लॉकडाउन, प्रशासन की सख्ती व लोगों के सहयोग को भी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत के साथ कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा था, जो मई की शुरुआत तक जारी रहा। दूसरे सप्ताह से कोरोना की रफ्तार कम पड़ने लगी तो अब स्थिति नियंत्रण में आती नजर आ रही है। पिछले सप्ताह भर से ज्यादा समय से जिले में रोजाना आने वाले मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। वहीं, 15 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 725 पर पहुंच चुका है, जिसमें से 486 मरीज पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे तो 239 में कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब जिले के अस्पतालों में 2292 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड केयर सेंटर में 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 15 हजार 761 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को जिले में 8291 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 3608 ने रैपिड एंटीजन जांच व 4683 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 2064 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें