फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में गेंहू की 15 एकड़ खड़ी फसल आग लगने से राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। कस्बे के रेवाड़ी रोड स्थित हेड़ाहेड़ी मोड़ पर गेंहू की खड़ी फसल में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण लगभग 15 एकड़ फसल जलकर राख होने की बात कही जा रही है। फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

सूचना के अनुसार क्षेत्र के किसान जगमेंद्र खोड़ ने लीज पर जमीन ली हुई थी, उसकी 9 एकड़ फसल जल गई। आग बुझाने की कोशिश में वह चपेट में आने से बचा, इसी तरह देवेंद्र, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार और अमित की एक-एक एकड़ फसल में आग लग गई। शीशराम का आधा एकड़, मामन का एक-एक एकड़ गेंहू की फसल जल गई। जगमेंद्र ने बताया कि खेतों के बीच से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की बिजली की तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी के गिरने से फसल में आग लगी उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि हमारी जली हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें