फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बनेंगे 148 वेंडिंग जोन, 58 का डीआईपी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की सड़कों और फुटपाथ पर अब रेहड़ी-खोमचे वाले अपनी मर्जी से कहीं भी खड़े होकर सामान नहीं बेच सकेंगे। उन्हेें अब नगर निगम की ओर से अधिकृत वेंडिंग जोन में रेहड़ी लगाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने यहां 148 वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की है। इनमें से 58 का ड्राफ्ट डिटेल्ड इंप्लीमेंटेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही अनधिकृत रूप से कार्य कर रहे वेंडर को जोन से हटाया जाएगा। इसके लिए इनफोर्समेंट टीम को वेंडिंग सर्टिफिकेट से अधिकृत वेंडर की पहचान करने की जिम्मदारी सौंपी गई है। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। यह निर्णय उन्हीं में से एक रहा।
बैठक में वेंडिंग एजेंसियों से बकाया राशि की वसूली, ड्राफ्ट डिटेल्ड इंप्लीमेंटेशन प्लान, नए वेंडिंग जोन, नए वेंडरों को शामिल करने, नो वेंडिंग जोन, वेंडर सेटलमेंट, वेंडिंग सर्टिफिकेट रिन्यूवल एवं मासिक फीस की वसूली, अनधिकृत वेंडर, वेंडर सर्वे लिस्ट का रिवीजन सहित पीएम स्वनिधि योजना पर फैसले लिए गए। आहुजा ने वेंडिंग जोन के साथ दुपहिया वाहनों की पार्किंग उपलब्ध कराने तथा कार और दूसरे वाहनों के लिए आसपास की पार्किंग लिंक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अपने मातहतों को सभी साइटों की निरीक्षण कर डिजाइन को पुष्ट करने को भी कहा।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप के साथ बनेगा नया जोन
शहर के सबसे व्यस्त महावीर चौक के आसपास से रेहड़ियां हटाकर उन्हें शीतला माता रोड पर रोडवेज वर्कशॉप की दीवार के साथ बनने वाले नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। अगर वेंडिंग जोन का आकार संभव हो तो बदलने के लिए भी निगमायुक्त ने अधिकारियों को कहा। सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर, असिस्टेंट टाउन प्लानर एवं रेहड़ी-पटरी एसोसिएशन के पदाधिकारी इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपे। जिन वेंडरों को एलओआर जारी किया गया है, ऐसे 611 वेंडरों को स्वीकृति इस शर्त के साथ दी गई कि इनका कभी भी वेरीफिकेशन किया जा सकता है। सेक्टर-14 क्षेत्र में डिस्टर्ब हुए वेंडिंग जोन के 41 वेंडरों को सेक्टर-18 में स्थित जोन में शिफ्ट करने के बारे में निगमायुक्त ने कहा कि उक्त वेंडरों को नई साइट भी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें