पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम के तहत 25 चालान काटे
गुरुग्राम। मिशन पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम के तहत नगर निगम की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25 दुकानदारों के चालान काटे गए। इनमें संजय ग्राम मार्केट, सेक्टर-31, 38 व 39 क्षेत्र शामिल हैं। मिशन पॉलीथिन मुक्त गुरुग्राम के लिए नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने चारों जोनों में अलग-अलग विशेष स्कवायड दस्ते का गठन किया हुआ है। यह स्कवायड जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में प्रतिदिन पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे हैं। पॉलीथिन विक्रेताओं के चालान करने के साथ ही उन्हें आगाह भी किया जा रहा है। ब्यूरो