फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय की सहायक निदेशक के घर से 93 चांदी के सिक्के चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पॉश एरिया डीएलएफ फेज-3 में रहने वाली केंद्रीय आयुष मंत्रालय की सहायक निदेशक के घर से चांदी के 93 सिक्के चोरी होने का मामला सामने आया है। सहायक निदेशक ने अपने नौकर पर चोरी का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक वह कुछ दिन पहले बहाना करके गांव चला गया था, वहां जाने के बाद उसने वापस आने से इनकार कर दिया। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीएलएफ फेज-3 एस ब्लॉक निवासी नीरा आयुष मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है। एक मई को वह जयपुर से गुरुग्राम स्थित अपने घर पर आई थी। उस दौरान उनके दादाजी ने उसे चांदी के 93 सिक्के दिए थे। सभी सिक्के पुराने जमाने के थे जिन्हें महिला ने स्टोर रूम में रख दिए। महिला के मुताबिक स्टोर रूम में उसके अलावा नौकर राजस्थान टोंक के गांव ददियान निवासी नरेश ही जाता था। 19 मई को नौकर बहाना करके गांव जाने के लिए निकल गया उसने कहा कि वह 23 मई को वापस आ जाएगा। लेकिन 23 मई को नौकर ने कॉल करके कहा कि अब वह नौकरी पर नहीं आएगा। महिला के मुताबिक 7 जून को जब वह स्टोर रूम में गई तो सिक्के गायब मिले। इस बारे में उसने नरेश से बात करनी चाही लेकिन उसने भी बात करने से मना कर दिया। महिला अधिकारी की शिकायत पर शुक्रवार शाम को डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें