फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का निधन
विज्ञापन

-काफी समय से चल रहे थे बिमार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का मंगलवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार शाम चार बजे मदनपुरी रोड स्थित रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा में भाजपा के संस्थापकों में शामिल रहे सीताराम सिंगला आपातकाल के दौरान जेल भी गए।
विज्ञापन

वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक भी रहे। 1982 में गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। 1987 में पहली बार भाजपा टिकट पर विधायक चुने गए। सीताराम सिंगला चौधरी देवीलाल मंत्रीमंडल में खेल एवं युवा कल्याण एवं औद्योगिक शिक्षा मंत्री बने। वर्ष 1996 में वे विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन हरियाणा विकास पार्टी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने पर मुख्यमंत्री बंसीलाल ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाया। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों व समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक उमेश अग्रवाल, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व सांसद सुधा यादव समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें