दिल्ली के ध्यानार्थ---
पूर्व आईआईटीयन सुधारेंगे आईआईटी दिल्ली की सूरत
-गुरुग्राम के अमरजीत बक्शी ने 1 करोड़ रुपये का दिया अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। देश में भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की दशा सुधारने के लिए पूर्व छात्र आगे आ रहे है। आईआईटी दिल्ली में संस्थान के विकास के लिए पूर्व आईआईटीयन अमरजीत बक्शी ने 1 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। जिसमें आने वाले सालों में वे 10 करोड़ तक अनुदान करेंगे।
देश में आईआईटी की दशा सुधारने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद कोई खास असर नहीं पड़ रहा। संसाधनों के अभाव में बेहतरीन प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही। आईआईटी दिल्ली देश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है। यहां से निकलने वाले छात्र गूगल, इंफोसिस और कई नामचीन कंपनियों में देश का नाम रोशन कर रहे है। बीते कई सालों से वित्तीय संसाधनों की कमी के चलते यहां के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। सेंट्रल पार्क के प्रबंध निदेशक और पूर्व आईआईटीयन अमरजीत बक्शी ने बताया कि वे स्वयं 1967 में आईआईटी दिल्ली से पास आउट है। संस्थान की अध्ययन गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए उन्होंने आईआईटी निदेशक से मुलाकात की और एक करोड़ का अनुदान दिया। उन्होंने बताया कि आईआईटी की बढ़ोतरी के लिए निदेशक से लंबी बातचीत हुई जिसमें हमारा लक्ष्य 10 करोड़ तक अनुदान करने का है। उनके मुताबिक वित्तीय राशि के लिए दूसरे आईआईटीयन भी आगे आने की तैयारी कर रहे है।