फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: केयरटेकर ने निर्ममता से की 13 माह की मासूम की पिटाई, तोड़ी चार हड्डियां, हालत नाजुक

Wed, 17 Mar 2021 10:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-56 निवासी एक दंपती ने घर में काम करने वाली केयरटेकर पर अपनी बच्ची की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं, पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में हुई जांच के दौरान बच्ची की चार हड्डियां टूटी पाई गई हैं जबकि लीवर, किडनी व अग्नाशय में गंभीर चोट की बात सामने आई है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने देखभाल करने वाली महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से पटियाला (पंजाब) के निवासी निखिल भाटिया ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं। 

उन्होंने दो साल पहले सबीना नामक महिला को घर में खाना बनाने के लिए रखा था। बाद में उनके बच्ची का जन्म होने पर उसकी देखभाल के लिए सबीना के जरिए ही फिरोजा खातून नामक महिला को नियुक्त कर लिया। 
विज्ञापन


घरेलू सामान लेने के लिए बाहर गए थे दंपती 
निखिल के मुताबिक पिछले सोमवार को वह अपनी पत्नी जसमीत भाटिया के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गए थे। उस वक्त उनकी 13 माह की बच्ची जियाना भाटिया सो रही थी। जाते वक्त उन्होंने फिरोजा खातून को बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के लिए कहा था। 

जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी 13 माह की बच्ची जियाना जोर-जोर से रो रही थी। काफी देर बाद भी जब वह शांत नहीं हुई तो दंपती अपनी बच्ची को लेकर स्थानीय डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

जांच में टूटी मिलीं 4 हड्डियां

प्राथमिक जांच के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आर्टेमिस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया और तमाम जांच की, जिसमें बच्ची की 4 हड्डियां टूटी होने की बात पता चली। वहीं, बच्ची के लीवर, किडनी व अग्नाशय में भी गंभीर चोट होने की बात सामने आई। 

इसके बाद दंपती ने सेक्टर-56 थाने में जाकर देखभाल करने वाली महिला फिरोजा खातून के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अस्पताल में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें