फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में विकसित की जाएंगी रचनात्मक वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक शिक्षा बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन

गुरुग्राम। विद्यार्थियों में रचनात्मक वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने तथा वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच व छह दिसंबर को सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद तथा पलवल जिले की सर्वश्रेष्ठ 5-5 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी ए में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) तथा आईसीएसई के विद्यार्थी तथा श्रेणी बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार शास्त्री ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित 5 टीमें आगे जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जोन से तीन टीमों का चयन किया जाएगा जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जोनल स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 12 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को 60 हजार रुपये तथा ट्रॉफी, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार रुपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 40 हजार रुपये की राशि भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें