फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11 गोधन बरामद, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां । थाना पुलिस ने गांव फिरोजपुर मेव में कार्रवाई करते हुए गोकशी की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 11 गोधन बरामद किए हैं। साथ ही तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सूचना मिली कि फिरोजपुर मेव निवासी सलीम पुत्र नूर मोहम्मद तथा उटावड़ निवासी सकील पुत्र हारून और कालू पुत्र हबीब मिलकर गोकशी का धंधा करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव फिरोजपुर मेव में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को एक खाली प्लाट, बंद पड़े मकान और खेतों के बीच झाड़ियों से बंधे कुल 11 गोधन बरामद हुए। गोकशी में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें