फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएसएसएस छपेड़ा में शुरू हुई नई स्कूल बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आसपास के पांच-छह गांवों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में छात्र सुरक्षा परिवहन योजना के तहत नई स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में अब 3 निजी बसों और 1 रोडवेज बस सहित कुल 4 बसों की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस नई व्यवस्था से आसपास के 5-6 गांवों के विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एक छात्रा ने बस पर स्वास्तिक बनाकर तिलक किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिला कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर छात्र सुरक्षा परिवहन योजना के जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने की खुशी में विद्यार्थियों और स्टाफ को लड्डू व केले का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन




गर्मी से मिलेगी राहत, ड्रापआऊट कम होगा :
नोडल अधिकारी जितेंद्र कौशिक ने बताया कि अब तक कई गांवों के बच्चों को 6 से 7 किलोमीटर तक पैदल स्कूल आना पड़ता था, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती थी। नई परिवहन सुविधा शुरू होने के बाद अब एक किलोमीटर से अधिक दूरी का कोई भी विद्यार्थी पैदल स्कूल नहीं आएगा। सभी विद्यार्थी आरामदायक और सुरक्षित तरीके से बसों के माध्यम से विद्यालय पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि बस सुविधा मिलने से विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। दूर-दराज के गांवों से भी विद्यार्थी, विशेषकर साइंस स्ट्रीम के छात्र, अब आसानी से विद्यालय में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इससे जिले की बड़ी समस्या ड्रापआऊट में भी कमी आएगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन :


विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिला ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। जीएसएसएस छपेड़ा ने ब्लॉक नूंह के श्रेष्ठ विद्यालयों में अपनी पहचान मजबूत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें