गुड़गांव के नगर निगम में काम करने वाले अधिकारी अब महत्वपूर्ण फाइलों को ज्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रख सकेंगे।
सभी अधिकारियों के काम की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। निगमायुक्त स्वयं प्रतिदिन हर काम की स्टेटस डिटेल पर नजर रखेंगे।
विकास कार्य हो या जनता से जुड़ी परेशानियां। हर काम में लेटलतीफी होती है। इसके चलते लोग निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के कार्यालय में फरियाद लेकर खड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें: योग्यता दिखाएं वरना बाहर जाएं
लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने आईटी विंग से सभी अधिकारियों के कामों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। अब कोई भी अधिकारी अपने संबंधित कार्यों को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि अधिकारी रोज का काम निपटा सकेंगे।
मैनुअली उनकी टेबल पर फाइलों का अंबार नहीं लगेगा। कई बार कुछ फाइलें किसी कारण अधिकारी देख नहीं पाते। ये फाइलें निगमायुक्त के संज्ञान में रहेंगी।
यह भी पढ़ें: बिहार के अपराधियों पर होगी पुलिस की नजर
दूसरी ओर, निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि अधिकारी कई-कई दिनों तक महत्वपूर्ण फाइलों को दबाकर रखते हैं। अब उनकी यह कार्यशैली नहीं चलेगी।
उन्हें हर अधिकारी से संबंधित कामों की फाइलों की जानकारी हर रोज मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों को भी फायदा होगा। उनका काम पेंडिंग नहीं रहेगा, जिससे तनावमुक्त कार्य किया जा सकेगा।