ग्रेटर नोएडा के लोकसभा निर्वाचन 2014 के लिए जनपद में तैनात नोडल अधिकारियों को 14 और 15 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह जानकारी जिलाधिकारी एवी राजामौली ने दी। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बूथ पर तैनात होने वाले कर्मियों को बताया जाएगा कि किस तरह कार्य करना है।
यह भी पढ़ें: गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाने की मिली छूट
इसमें ईवीएम मशीनों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। किसी इमरजेंसी की स्थिति में क्या करना चाहिए इसकी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जानकारी दी जाएगी।
ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और हर संभावित गड़बड़ी के बारे में भी बताया जाएगा जिससे वहां मौजूद कर्मी उसे ठीक कर मतदान को निर्बाध्य बनाए रखें।