फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गॉट टैलेंट में छा गए गुड़गांव के छोरे

Tue, 14 Jan 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के योगा खिलाड़ियों को कलर्स टेलीविजन चैनल पर चल रहे इंडियाज गॉट टैलेंट शो के ऑडिशन का दूसरे राउंड में जजों द्वारा स्टैंडिग ऑविएशन मिला है। इन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन करतबों से दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुड़गांव के एंथ्रल क्रू ग्रुप के योगा खिलाड़ियों ने इंडियाज गोट टैलेंट शो में ऑडिशन दिया था। इन खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें: विराट की बात पर शरमा रहीं हैं अनुष्का

ऑडिशन देकर लौटे एंथ्रल क्रू ग्रुप के योगा खिलाड़ियों ने आज उपायुक्त शेखर विद्यार्थी से उनके कार्यालय में भेंट की। उपायुक्त ने योगा खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि वे मेहनत करते रहें उनके अभ्यास के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। ज्ञात हो कि जब योगा खिलाड़ियों का यह ग्रुप ऑडिशन के लिए गुड़गांव से रवाना हुआ था उस समय भी उपायुक्त ने ग्रुप को 5 हजार रुपये की राशि भेंट की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें