फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबारी की हत्या में पार्षद बिंदर समेत 5 गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल पंप पर गोली मारकर की गई सट्टा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने नगर निगम पार्षद बिंदर गुर्जर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए-10 की पुलिस ने शुक्रवार को इन लोगों को सुभाष चौक के पास से पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छोटी दिवाली (10 नवंबर) की रात सट्टा कारोबारी राज कुमार सेठी किसी परिचित को गिफ्ट देने के लिए सेक्टर-5 के पेट्रोल पंप पर गया था।

यहीं पर बाइक सवार बदमाशों ने दौड़ाकर सेठी को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर-21 के पार्षद बिंदर गुर्जर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अन्य बदमाशों में गोवर्धन, मथुरा निवासी पवन उर्फ मुन्ना, शामली, उत्तर प्रदेश निवासी नदीम, गुड़गांव के मनोहर नगर निवासी सुमित कुमार और तिगरा निवासी मोनू उर्फ कालू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम दलबीर सिंह ने बताया कि सीआईए 10 की टीम ने आरोपियों को सुभाष चौक के पास से लाल रंग की इंडिगो से गिरफ्तार किया।
पुलिस का दावा है कि पार्षद गुर्जर ने 10 नवंबर को पेट्रोल पंप पर हुई राज कुमार सेठी की हत्या करवाने की बात कबूल की है।

पुलिस पूरे वारदात का खुलासा करने के लिए शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड मांगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें