फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी विवाद: विवाद सुलझाने के लिए कमेटी सदस्य पहुंचे बादल के द्वार

Sun, 28 Oct 2018 09:40 AM IST
विजय सिंघल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sukhbir badal
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विवाद अब शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल के दरबार में पहुंच गया है। कमेटी के सदस्यों ने उनसे विवाद को सुलझाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके व महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा को बादल के सामने अपना पक्ष रखना है। पहले दिन करीब 15 से 18 सदस्यों ने सुखवीर सिंह से मिलकर कर बताया कि भ्रष्टाचार व महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप से कमेटी की छवि धूमिल हो रही है। बताया जा रहा है कि कई सदस्यों ने तो वर्तमान में चल रहे मी-टू अभियान का भी हवाला दिया।

 शुक्रवार को सदस्यों ने बादल बताय कि कमेटी में एक तरफा निर्णय से संशय का आलम है। इसी तरह पिछले वर्ष दिपावली पर बड़ी संख्या में आई-फोन की खरीददारी व छह-छह हजार के सफारी सूट की जीके की पुत्री के जरिए खरीददारी संदेह के घेरे में है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिस तरह जीके कुछ अरसे से आलाकमान के निर्णयों पर सवाल उठाते रहे है उससे इन मामलों में कार्रवाई तय मानी जा रही है। कमेटी महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा आलाकमान के नजदीकी माने जाते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें